Skip to content

नवंबर में छुट्टियों की बहार: पंजाब में स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में सात दिन का अवकाश

Punjab Announces 7 Holidays in November 2025: Guru Nanak Dev Ji’s Parkash Parv to Lead the List
Punjab Announces 7 Holidays in November 2025: Guru Nanak Dev Ji’s Parkash Parv to Lead the List
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

चंडीगढ़। साल 2025 अब अपने अंतिम दौर में है, और इसके साथ ही नवंबर का महीना पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और छात्रों के लिए आराम और त्योहारों का महीना बनने जा रहा है। पंजाब सरकार द्वारा जारी अवकाश सूची के अनुसार, नवंबर में कुल 7 दिन की छुट्टियाँ घोषित की गई हैं।

सबसे पहली सरकारी छुट्टी 5 नवंबर (बुधवार) को होगी, जब पूरे राज्य में पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

इसके बाद 16 नवंबर (रविवार) को शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। हालांकि यह दिन रविवार को पड़ रहा है, लेकिन इसे सरकारी छुट्टियों की सूची में विशेष रूप से शामिल किया गया है।

वहीं 25 नवंबर (मंगलवार) को नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया जाएगा, जिसे लेकर पूरे पंजाब में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है।

इसके अलावा नवंबर महीने में कुल पाँच रविवार पड़ रहे हैं, जिससे सरकारी कर्मचारियों और छात्रों को मिलाकर सात दिन का पूरा विश्राम मिलेगा।
सरकार का कहना है कि त्योहारों और धार्मिक पर्वों के चलते यह अवकाश लोगों के लिए परिवार संग समय बिताने और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर लेकर आएगा।