Skip to content

कनाडा में टैक्सी ड्राइवर पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या|

कनाडा में टैक्सी ड्राइवर पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या|
Punjabi Taxi Driver Shot Dead in Canada, Pregnant Wife and Daughter Devastated
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

कनाडा में एक बार फिर प्रवासी भारतीय समुदाय को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। लुधियाना के रहने वाले 34 वर्षीय पंजाबी युवक इंद्रपाल सिंह की कनाडा के एडमंटन शहर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इंद्रपाल डेढ़ साल पहले ही बेहतर भविष्य की उम्मीद में अपनी पत्नी और बेटी के साथ कनाडा गया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय घटी जब इंद्रपाल सिंह रात को अपनी ड्यूटी खत्म कर टैक्सी पार्क कर ही रहा था कि तभी घात लगाए हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि इंद्रपाल को चार गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इंद्रपाल की पत्नी, जो इस समय आठ महीने की गर्भवती है, सदमे में है। उनके साथ उनकी आठ वर्षीय बेटी भी है। जैसे ही परिवार को इंद्रपाल की मौत की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया। पड़ोसियों के अनुसार पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है और उसे मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता पड़ी। एडमंटन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रथम दृष्टया इसे किसी व्यक्तिगत रंजिश या स्थानीय गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान जुटा रही है ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

परिवार और दोस्तों के अनुसार इंद्रपाल पहले हॉन्गकॉन्ग में काम करता था और डेढ़ साल पहले ही कनाडा में बसने आया था। एडमंटन में उसने टैक्सी ड्राइवर के तौर पर काम शुरू किया था और मेहनत कर परिवार को एक स्थिर जीवन देने की कोशिश कर रहा था। उसकी अचानक मौत ने परिवार और जानने वालों को गहरे शोक में डाल दिया है।