Skip to content

कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ी, कनाडा में कैफे पर दो बार फायरिंग के बाद पुलिस अलर्ट

Mumbai Crime Branch arrested Dilip Chaudhary from West Bengal for threatening comedian Kapil Sharma and demanding ₹1 crore ransom
Mumbai Crime Branch arrested Dilip Chaudhary from West Bengal for threatening comedian Kapil Sharma and demanding ₹1 crore ransom
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

कनाडा के सरे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई दो बार की फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, पहला हमला 9 जुलाई को और दूसरा 7 अगस्त को हुआ था। दोनों ही घटनाओं के बाद हमलावरों ने सोशल मीडिया पर हमले की वीडियो साझा कर जिम्मेदारी ली थी।

मामले में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का नाम सामने आया है, जिसे लेकर कनाडा में भी हड़कंप मच गया है। कैफे पर हुए हमलों और गिरोह से मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।

इस बीच, कनाडा में बिश्नोई गिरोह को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग जोर पकड़ रही है। कनाडाई मंत्री रूबी सहोता ने कहा है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से देख रही है। कई कनाडाई नेता भी इस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत कर रहे हैं, क्योंकि इसका नाम वहां कई हत्याओं और जबरन वसूली के मामलों में सामने आ चुका है।

पुलिस का मानना है कि हमलों के पीछे डर और दबाव बनाकर आर्थिक लाभ उठाने की साजिश है, जिसके चलते कपिल शर्मा को उच्चस्तरीय सुरक्षा मुहैया कराई गई है।